जैसा कि हम अच्छी तरह से जानते हैं कि कल 08 फरवरी 2020 को दिल्ली में चुनाव है। अगर आपको लगता है भारतीय जनता पार्टी देश और उन प्रदेशों जहाँ इसकी राज्य सरकार है वहां अच्छा काम कर रही है,और दिल्ली में भी कर सकती है तो कमल का बटन दबाकर भाजपा को वोट दें। अगर आपको लगता है आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अच्छा काम किया है,तो झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को को वोट दें। अगर आपको लगता है कांग्रेस पार्टी ने देश/राज्यों में अच्छा काम किया है , और उन प्रदेशों जहाँ इसकी राज्य सरकार है वहां अच्छा काम कर रही है,और दिल्ली में भी कर सकती है तो हाथ/पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस को वोट दें। किन्तु अगर आपको किसी राजनीतिक पार्टी का कोई उम्मीदवार पसंद न हो और आप उनमें से किसी को भी अपना वोट देना नहीं चाहते हैं तो फिर आप क्या करेंगे? निर्वाचन आयोग (EC) ने ऐसी व्यवस्था की है कि वोटिंग प्रणाली में एक ऐसा तंत्र विकसित किया जाए ताकि यह दर्ज हो सके कि कितने फीसदी लोगों ने किसी को भी वोट देना उचित नहीं समझा है. किन्तु अगर आपको लगता है की इनमे से कोई भी पार्...
Comments
Post a Comment